फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: करोड़ों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, जानिए, बसपा से क्या कनेक्शन

Thu, 29 Mar 2018 05:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर लोगों से करोड़ों रुपए ठगने वाली महिला को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है महिला का पति और बेटा पहले ही जेल में बंद है। बसपा सरकार में लाल बत्ती लगाकर चलती थी। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में पल्लवपुरम पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी मोहिनी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दौराला पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी मोहिनी वर्मा पल्लवपुरम फेस टू की रहने वाली हैं। जिसका पति चंद्रपाल और बेटा राहुल पहले से जेल में बंद हैं। मोहिनी के खिलाफ अलग-अलग स्थानों में धोखाधड़ी से संबंधित 25 मामले दर्ज बताए गए हैं। 

नोएडा में भी एक करोड़ की ठगी के आरोप में मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि सरकारी नौकरी लगवाने, लॉटरी और मकान दिलवाने के नाम पर यह महिला ठगी करती थी। जो अपने को बसपा सरकार में एक पदाधिकारी बताकर लाल बत्ती से चलती थी। बाद में पैसा मांगने पर पीड़ित लोगों पर ही एससी एसटी एक्ट के मामले दर्ज करा दिए। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि अधिकांश पल्लवपुरम के लोगों से ही आरोपी महिला ने ठगी की है। महिला के गिरफ्तार होने के बाद पीड़ित लोग इंस्पेक्टर पल्लवपुरम और सीओ दौराला से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें