मामला यूपी के बागपत का है जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी पंकज ने बताया कि 23 जनवरी 2014 को रुड़की निवासी रीतू के साथ उसकी शादी हुई। पत्नी से 2017 तक उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। जिसके बाद दोनों ने चिकित्सक से सलाह लेने की बात की।
युवक पत्नी के साथ मेरठ पहुंचा जहां चिकित्सक से उसका इलाज कराया तो पता चला कि वह किन्नर है। पत्नी ने इलाज के बहाने उससे 80 हजार रुपये भी ठग लिए। जब उसे इसका पता चला तो युवक ने पत्नी को छोड़ दिया। युवक ने इस संबंध में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस के अनुसार युवक ने अपनी पत्नी रीतू, रमेश राजपूत और जितेंद्र पुत्र सूरजभान, कुसुम देवी पत्नी रमेश चंद निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार उत्तराखंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/