पुलिस के मुताबिक सचिन का चचेरा भाई कालू, गांव का मोनू दोनों सोनम को बदनाम कर रहे थे। कालू कहता घूम रहा था कि सोनम के अपने जीजा से अनैतिक संबंध हैं। जबकि मोनू खुद से सोनम के संबंध बता रहा था। इन सब बातों का जिक्र सचिन के कमरे से मिले मोबाइल में कैद हैं। सचिन, सोनम वीडियो में कह रहे हैं कि सोनम को बेवजह इतना बदनाम कर दिया गया अब वह जिंदा नहीं रहना चाहते। दोनों एक साथ मर रहे हैं। कालू और मोनू के खिलाफ सचिन के पिता रामस्वरूप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगीना देहात के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के मुताबिक सचिन के कमरे से मिली वीडियो उन्हें मिल गई है। कालू और मोनू सोनम को बदनाम कर रहे थे। उसके चरित्र के बारे में भी उल्टा सीधा कहते घूम रहे थे। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, दोनों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
सचिन, सोनम को अलग कराना चाहते थे कालू और मोनू
पुलिस की माने तो जब सचिन गांव आ जाता था तो कालू और मोनू उसके सामने इस तरह की बातें ज्यादा करते थे। रक्षा बंधन पर घर से लौटते वक्त दोनों की बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर मोनू ने दोनों को खूब परेशान किया था। कालू, मोनू को सचिन कोई जवाब नहीं दे रहा था। सोनम की बहन की जिस गांव में शादी हुई है, कालू की भी उस गांव में रिश्तेदारी है। कालू वहां भी खूब आता जाता है। पुलिस की माने तो दोनों युवक चाहते थे कि सोनम, सचिन अलग हो जाएं। दोनों की जोड़ी इन युवकों को रास नहीं आ रही थी। सोनम खूबसूरत थी, दोनों ने मोनू और कालू की हरकतों के बारे में कभी परिजनों को भी नहीं बताया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/