फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला बेहोश, कहा- मुझे मेरा बेटा चाहिए

Wed, 13 Jun 2018 11:46 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस में महिला बेहोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

न्याय के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला बेहोश होकर गिर गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके बेटे का अपरहण कर हत्या कर दी गई। और फिर शव को गंगनहर में फेंक दिया गया। महिला ने रोते हुए पुलिस से कहा, मुझे मेरा बेटा चाहिए।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अनूप नगर फाजल निवासी एक महिला मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर आकर बेहोश हो गई। महिला से जब समस्या पूछी गई तो उसने बताया कि उसके बेटे का अपहरण करके हत्या कर दी गई है। पीड़िता ने बताया, उसके बेटे की लाश को गंगनहर में फेंक दिया है। 

एसएसपी ऑफिस पर लोगों की समस्या सुन रहे एएसपी सतपाल ने महिला को उठाया और पानी पिलाया। महिला को आश्वासन दिया कि उसके बेटे की जल्द ही तलाश की जाएगी।

अनूप नगर फाजल निवासी मोहनलाल ने बताया कि उसके गांव के ही बिजेंदर से रंजिश चल रही है। 11 जून को वह सभी लोग अपने परिवार के साथ घर पर बैठे हुए थे। उसी समय गांव का बिजेंदर और आदेश उनके घर पर आया और उसके 22 वर्षीय बेटे ललित को घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद जब देर रात तक भी ललित घर पर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की। बाद में पता चला कि आदेश और बिजेंदर उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर ले गए हैं। जिन्हें ले जाते हुए गांव के ही अमित, शनि और आदि लोगों ने देखा है। इसके बाद मोहनलाल कंकरखेड़ा थाने में पहुंचे और बेटे की तलाश की मांग की।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: खेत की जुताई करने गए युवक की हत्या, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश

विज्ञापन

पुलिस को जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा पुलिस ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहनलाल का कहना है कि विजेंद्र ने रंजिश के तहत उसकी हत्या कर दी है और शव को पूठ गंगनहर में फेंक दिया है। वहीं एएसपी सतपाल ने बताया कि ललित के मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन देखी जा रही है और ललित को तलाशने के लिए क्राइम ब्रांच टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही उसकी तलाश कर परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें