फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक लगे झटके, यात्री सहमे

Tue, 10 Apr 2018 02:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ट्रेन में अचानक लगे झटके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में देवबंद-रोहाना रेलवे स्टेशन के बीच उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक झटके लगने से यात्री सहम गए। ट्रेन चालक की सूचना से हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा। कई ट्रेनों को स्टेशनों पर रोककर इंजीनियरों ने रेलवे ट्रेक की जांच की गई। सब कुछ सही मिलने पर ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया। 

विज्ञापन


18478 उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार सुबह अपने निर्धारित समय पर देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। स्टापेज के बाद ट्रेन जैसे ही दिल्ली के लिए रवाना हुई तो रोहाना स्टेशन से कुछ पहले ही सुबह 10.40 बजे दस बजे ट्रेन में यात्रियों को अचानक झटके लगने लगे। झटका महसूस होते ही चालक ने ट्रेन को धीरे-धीरे रोहाना स्टेशन पर पहुंचाया और मुजफ्फरनगर स्टेशन पर इसकी सूचना दी। अधिकारियों के आदेश पर कुछ इंजीनियर पहुंचे तथा करीब एक सवा घंटे तक ट्रैक की गहनता से जांच की गई। 

इस दौरान केरल जाने वाली कोच्चिवली एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 22660 डाउन) को देवबंद, अहमदाबाद एक्सप्रेस (योगा एक्सप्रेस) ट्रेन को रोहाना तथा चैन्नई एक्सप्रेस को तलहेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इनके अलावा दिल्ली और सहारनपुर से आने वाली कई अन्य ट्रेनों को भी दूसरे स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें : हादसे का शिकार होने से बची जनता एक्सप्रेस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

विज्ञापन

यात्री डर गए - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के चालक और यात्रियों को रोहाना के पास झटका महसूस हुआ था। इस कारण कोच्चिवली ट्रेन देवबंद में करीब दो घंटे तक खड़ी रही। ट्रेक की जांच उपरांत करीब 12.40 बजे ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। मेंटिनेंस कार्य चलने के कारण करीब दो घंटे तक यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दे कि पिछले वर्ष उत्कल एक्सप्रेस खतौली के पास पटरी टूटे होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें करीब दो दर्जन यात्रियों की मौत हो गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें