फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के लिसाड़ीगेट में दो महिलाओं को तीन तलाक देकर घर से निकाला

Mon, 03 Feb 2020 12:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने अपनी पत्नियों को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। रविवार को पीड़िता थाने पहुंची और अपने-अपने पति पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सरधना निवासी महिला की शादी दो साल पहले आसिफ निवासी समर गार्डन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रविवार को युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में श्यामनगर निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले शालीमार गार्डन निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही युवक पत्नी को परेशान करने लगा। महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद पति के अत्याचार और बढ़ गए।

रविवार को महिला के साथ पहले मारपीट की गई और उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें