पाकिस्तान से अवैध हथियार लेकर लौट रहे दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने चेकिंग की तो उनके पास से एक कुकर बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने अवैध हथियार छिपा रखे थे। अमृतसर पुलिस ने कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुल्तान और उसके समधी नाजिर अहमद निवासी सहारनपुर को अटारी बॉर्डर से हिरासत लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
बताया गया कि नाजिर की साली पाकिस्तान में रहती हैं, जिसके पास उनका 15-20 साल से आना जाना है। नाजिर की पांच बेटियां हैं और सभी की शादी हो रखी है। जबकि पत्नी का देहांत हो चुका है। वह 20 दिन पहले पाकिस्तान गया था। पुलिस को आंदेशा है कि ये दोनों शातिर काफी लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई का काम कर रहे हैं।
जानिए पूरा मामला
पाकिस्तान से लौटते समय अटारी बार्डर पर डबल ताले वाले प्रेशर कुकर में हथियार छिपाकर दोनों देश की सीमा में आए थे। चेकिंग मे बीएसएफ ने संदेह होने पर कुकर खोला तो उसमें छिपाई गई पिस्तौल व दो मैगजीन मिली। बीएसएफ और आईबी इंटेलिजेंस दोनों से पूछताछ करने में जुटी है। मंगलवार देर शाम अमृतसर के सेक्टर पांच में बीएसएफ ने चेकिंग के दौरान प्रेशर कुकर में पिस्टल व अन्य हथियार बरामद किए। दोनों समझौता एक्सप्रेस से आ रहे थे। हिरासत में लिया गया एक तस्कर मुल्तान अहमद जिसकी आयु पासपोर्ट के अनुसार 75 साल है। पासपोर्ट मुजफ्फरनगर का बना है। मुल्तान अहमद कैराना का रहने वाला बताया गया है, जो अब शामली जनपद में रहता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/