फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खादी के कपड़ों पर मिल रही 25 फीसदी तक छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गांधी जयंती पर इस बार खादी के कपड़ों पर 25 फीसदी तक छूट मिल रही है। यह छूट 30 जनवरी तक रहेगी। खादी आश्रम में इस कारण ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। दो अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित खादी महोत्सव कार्यक्रम में लोगों से खादी के कपड़े खरीदने की अपील की थी। इस वजह से भी खादी आश्रम में ग्राहक बढ़े हैं। छूट की वजह से भी लोग खादी वस्त्र खरीद रहे हैं। गाधी आश्रम के दुकानदार विजय शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रपिता के सम्मान में छूट दी जाती है। दीपावली के लिए भी लोग खरीददारी कर रहे हैं। गाधी आश्रम के सचिव पृथ्वी सिंह रावत ने बताया कि खादी के बने कपड़ों पर 25 फीसदी तक छूट है ताकि हमारी अर्थव्यवस्था को फायदा हो। स्वदेशी वस्त्रों की मांग बढ़ने पर हमारा पैसा बाहर नहीं जाएगा। कामगार और बुनकरों को इससे ज्यादा लाभ होगा उन्हें ज्यादा काम मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें