फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: जांबाज अफसर ने कुख्यात बदमाश को मारी गोली, फॉर्च्यूनर बरामद

Thu, 08 Mar 2018 02:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर कार चोरी कर भाग रहे बदमाश को पुलिस अधिाकरियों ने घेर लिया और फिर कुख्यात बदमाश को गोली मार दी। जानिए फिर क्या हुआ... 

विज्ञापन


दिल्ली से फॉर्च्यूनर चोरी कर मेरठ पहुंचे कुख्यात बदमाश को सदर बाजार पुलिस ने कैंट इलाके में घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान कुख्यात के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एएसपी कैंट सतपाल सिंह के मुताबिक मुखबिर ने बताया कि रोहिणी दिल्ली से दो बदमाश फॉर्च्यूनर चोरी कर खालापुर मुजफ्फरनगर जाएंगे। कुछ देर बाद क्राइम ब्रांच के दरोगा जयवीर सिंह को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों ने सोतीगंज में फॉर्च्यूनर का लॉक बदलवाया है। जिस पर एएसपी, इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल फोर्स लेकर सोतीगंज पहुंचे। जहां से दोनों बदमाश कैंट के रास्ते निकल चुके थे। पुलिस फोर्स ने वेस्ट एंड रोड पर फॉर्च्यूनर की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में बदमाश आकिल पुत्र रहमू निवासी जानसठ मुजफ्फरनगर के पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली
 

विज्ञापन

फॉर्च्यूनर बरामद - फोटो : अमर उजाला
एएसपी के अनुसार शातिर आकिल ने टीपीनगर में सन 2015 में एक व्यापारी की हत्या कर 11 लाख रुपये लूटे थे। सन 2012 में दिल्ली के विकास विहार से 80 लाख की लूट में तिहाड़ जेल गया था। अब वह दिल्ली से बाइक, कार चोरी या लूट कर मुजफ्फरनगर खालापार में बेचने का धंधा करने लगा था। 

बाइक की चाबी से फॉर्च्यूनर स्टार्ट
आरोपी आकिल दोपहर को ही चोरी की फॉर्च्यूनर सोतीगंज में ले आया था। उसने फॉर्च्यूनर का काफी सामान बदलवा दिया था। यहां तक कि फॉर्च्यूनर बाइक की चाबी से भी स्टार्ट होने लगी थी। पुलिस आकिल के फरार साथी की तलाश कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें