फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : दादी पर धावा बोलने से 40 मिनट पहले भी बदमाशों ने लूटे थे कुंडल, चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजे गए जेल

Mon, 12 Dec 2022 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut : इस मामले में ककरखेड़ा रामनगर निवासी शिवम सोनी और पल्लवपुरम फेस-एक निवासी सचिन को शनिवार देर रात बूचरी रोड से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद दोनो बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
दूसरी वारदात को अंजाम देते बदमाश... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुर्ती के मैदा मोहल्ले में दादी संतोष देवी से कुंडल लूटने से 40 मिनट पहले बदमाशों ने कंकरखेड़ा में चौधरी चरण सिंह गेट पर रोहटा रोड सूर्या कालोनी निवासी बेबी के कुंडल लूटे थे। बदमाश वहां एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए थे। सुबह पीड़िता बेबी अपने परिवार के साथ लालकुर्ती पहुंची और मैदा मोहल्ले की सीसीटीवी से कंकरखेड़ा में हुई घटना के सीसीटीवी का मिलान कराया गया। दोनों वारदातों में बदमाश समान पाए गए।

विज्ञापन




इस मामले में ककरखेड़ा रामनगर निवासी शिवम सोनी और पल्लवपुरम फेस-एक निवासी सचिन को शनिवार देर रात बूचरी रोड से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद दोनो बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 

बेबी कंकरखेड़ा में चौधरी चरण सिंह गेट के पास से वापस घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दोनों बदमाश आए और कुंडल लूटकर फरार हो गए। इस मामले की तहरीर परिजनों के साथ महिला ने कंकरखेड़ा थाने में दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली थी। सुबह समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद बदमाशों को महिला ने पहचान लिया। इसके बाद परिवार के साथ पहले कंकरखेड़ा थाने पहुंची। फिर पुलिस के साथ् लालकुर्ती थाने पहुंची। 
विज्ञापन


लालकुर्ती पुलिस ने भी महिला को वीडियो दिखाई तो बेबी ने इन्हीं बदमाशों के होने की बात कही। बदमाशों से कंकरखेड़ा पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने वारदात की बात कबूल की है, लेकिन आरोपियों ने कहा कि उनसे बेबी का कुंडल गिर गया जिसके चलते बेबी का कुंडल पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस ने लालकुर्ती क्षेत्र के बूचरी रोड पर मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। बदमाशों ने पुलिस के सामने कई वारदातों को कबूल किया है। 

यह हुआ बरामद

  • लूटे गए कुंडल
  • एक तमंचा और एक कारतूस
  • लूटी हुई बाइक और पांच सौ रुपये नकद

शिवम के खिलाफ नौ और सचिन पर दर्ज हैं तीन मुकदमे
आरोपी कई लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुके है। शिवम के खिलाफ अब तक नौ मुकदमे दर्ज है। जिसमें लालकुर्ती, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और सदर बाजार में मुकदमे दर्ज है। वहीं सचिन के खिलाफ दो मुकदमे लालकुर्ती थाने में अब दर्ज हुए है। एक मुकदमा पल्लवपुरम थाने में लूट का 2021 में दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुके है। जमानत पर छुटने के बाद फिर से लूटपाट की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया है।

सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली
घटना के बाद वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली। घटना स्थल से लेकर सदर सराफा बाजार और फिर सदर सराफा बाजार से शहर सराफा बाजार तक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। शहर सराफा बाजार से पुलिस को क्लू मिला। जिसके बाद कार्रवाई पुलिस करती चली गई।

विज्ञापन


तमाशबीन बने रहे लोग, अकेले साहस दिखाती रही रिया
लालकुर्ती छोटे बाजार में घटना के बाद मौके पर लोग तमाशबीन बने रहे लेकिन रिया अकेली ही बदमाशों से डटकर सामना करती रही जिसकी सोशल मीडिया पर सराहना भी हो रही है। दादी संतोष ने कहा कि पोती पर उन्हें गर्व है। रिया उनकी पोती नहीं बल्कि पोता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें