फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग : मेरठ के सुनील कुमार को काशी रुद्रास ने किया रिटेन

विज्ञापन
काशी की ओर से रिटेन किए गए क्रिकेटर सुनील कुमार
विज्ञापन
टीम ने रिटेन किए गए 12 खिलाड़ियों की सूची की गई जारी
विज्ञापन

मेरठ मेवरिक्स की ओर से 7 जुलाई को फिर होंगे ट्रायल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गोरखपुर लायंस और मेरठ मेवरिक्स के बाद अब काशी रुद्रास की ओर से भी यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। रिटेन किए गए 12 खिलाड़ियों मेरठ के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज सुनील कुमार को भी मौका मिला है। टीम की ओर से उन्हें रिटेन कर लिया गया है।
काशी रुद्रास की ओर से भी रिटेन किए गए 12 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें मेरठ से गांधी बाग में प्रशिक्षण लेने वाले तेज गेंदबाज सुनील कुमार को रिटेन किया गया है। सुनील कुमार को पिछले सीजन में भी टीम की ओर से रिटेन किया गया था और इस सीजन भी उनपर भरोसा जताया गया है। टीम की ओर कुल 12 खिलाड़ियों में उपेंद्र यादव, करन शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, सक्षम राय, रिषभ राजपूत, कार्तिक यादव, अरनव, दीपांशु, अटल, शुभम, उवेस और सुनील कुमार का नाम शामिल है।
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग में मेरठ मेवरिक्स, नोएडा किंग्स, काशी रुद्रास, कानपुर सुपरस्टार, लखनऊ फाल्कंस और गोरखपुर लायंस की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू हो रहा है। जुलाई के मध्य में नीलामी प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है। इससे पहले टीमों की ओर से रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की जा रही है। गोरखपुर लायंस मेरठ मेवरिक्स की ओर से सूची जारी की गई।
विज्ञापन

7 जुलाई को फिर होंगे मेरठ मेवरिक्स के ट्रायल
मेरठ मेवरिक्स की ओर से मेरठ में ट्रायल आयोजित किए गए थे। यह ट्रायल तीन दिनों तक चले। इसमें लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अब टीम प्रबंधन की ओर से युवा खिलाड़ियों को टीम के ट्रायल में शामिल होने का एक और मौका दिया जा रहा है। टीम की ओर से 7 जुलाई को नोएडा स्थित पाइनीयर क्रिकेट मैदान में ट्रायल लिए जाएंगे। इसके लिए खिलाड़ी पंजीकरण करा सकते हैं। बता दें कि सभी टीमों की ओर से ट्रायल के माध्यम से 6 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। 7 खिलाड़ियों को नीलामी के माध्यम से खरीदा जाएगा। 12 खिलाड़ियों को टीम रिटेन कर सकेगी। प्रत्येक टीम को कुल 25 खिलाड़ियों का दल तैयार करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें