फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग : चौथे सीजन में छाएंगे मेरठ के 20 खिलाड़ी

Mon, 27 Jul 2026 07:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
14 अगस्त से शुरू होगी सीजन, 11 क्रिकेटर रिटेन किए गए, 9 को नीलामी से खरीदा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस सीजन में मेरठ के 20 क्रिकेटर खेलेंगे। इसमें 11 क्रिकेटर पहले ही सभी छह टीम की ओर से रिटेन किए जा चुके हैं नौ खिलाड़ियों को 24 जुलाई को हुई नीलामी में खरीदा गया। सभी खिलाड़ी टीम के कैंप के साथ भी जल्द ही जुड़ जाएंगे।
यूपी लीग के चौथे सीजन का उद्घाटन मुकाबला 14 अगस्त को लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास की टीम के बीच होगा। टूर्नामेंट में 6 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, लखनऊ फाल्कंस, गोरखपुर लायंस, नोएडा किंग्स और कानपुर सुपरस्टार शामिल हैं। इन सभी टीमों की ओर से ट्रायल प्रक्रिया और नीलामी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। लीग में अभी तक मेरठ के क्रिकेटरों की बात करें तो लीग के चौथे सीजन में मेरठ के 20 क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे। इसमें सभी टीमों की ओर से मेरठ के 11 क्रिकेटरों को रिटने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की ओर से खलेंगे भवनेश्वर कुमार
मेरठ मेवरिक्स ने विजय कुमार, रितुराज शर्मा, दिव्यांश और कार्तिक त्यागी को रिटेन किया। काशी ने सुनील कुमार, गोरखपुर ने हरदीप को, कानपुर ने समीर रिजवी, विनीत पंवार और शुभम मिश्रा को रिटेन किया। लखनऊ की ओर से भुवनेश्वर कुमार और प्रियम गर्ग को रिटेन किया गया। कर्ण शर्मा को कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपये में खरीदा, कानपुर ने ही शिवम बंसल को 3.5 लाख में, तेज गेंदबाज अजय कुमार को 2.5 लाख में खरीदा। इसके अलावा कानपुर ने सत्यम सागू को 2.5 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया। शिवम चौधरी को गोरखपुर ने 21 लाख में, समीर चौधरी को लखनऊ ने 11.75 लाख में खरीदा। इसके साथ ही लखनऊ ने यशु प्रधान को 3.5 लाख रुपये में खरीदा। मानव सिंधू को काशी रुद्रास ने 3.5 लाख रुपये में खरीदा। मेरठ के आयुष गोयल को मेरठ मेवरिक्स ने 2.5 लाख रुपये में खरीदा।

किस टीम में मेरठ का कौन खिलाड़ी
मेरठ मेवरिक्स : विजय कुमार, रितुराज शर्मा, दिव्यांश राजपूत, कार्तिक त्यागी, आयुष गोयल
कानपुर सुपरस्टार : समीर रिजवी, विनीत पंवार, शुभम मिश्रा, कर्ण शर्मा, शिवम बंसल, अजय कुमार, सत्यम सागू
लखनऊ फाल्कंस : भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, समीर चौधरी, यशु प्रधान
काशी रुद्रास : सुनील कुमार, मानव सिंधू
गोरखपुर लांयस: शिवम चौधरी, हरदीप सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें