फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में सुनील भराला बोले-नौ साल में उत्तर प्रदेश बना विकास का इंजन, सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर जोर

Wed, 18 Mar 2026 05:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सुनील भराला ने उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन
सुनील भराला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

विज्ञापन


विकास और कानून व्यवस्था पर जोर
सुनील भराला ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार के चलते आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने इसे सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस मार्ग, हवाई अड्डों और सड़कों के विस्तृत नेटवर्क ने प्रदेश को नई गति दी है, जिससे उत्तर प्रदेश देश के विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ का असर, वेस्ट यूपी में तीन दिन बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान और रोजगार के क्षेत्र में बदलाव
भराला ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं और निवेश के क्षेत्र में भी प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे आर्थिक गतिविधियां मजबूत हुई हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी में वृद्धि हुई है। इससे समाज में उनकी स्थिति और मजबूत हुई है। अंत में उन्होंने कहा कि यह सभी उपलब्धियां प्रदेश के नागरिकों के सहयोग और विश्वास का परिणाम हैं और सभी को मिलकर प्रदेश को और अधिक समृद्ध बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें