मेरठ। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित हो रही सब-जूनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने फाइनल में प्रवेश किया। 16 अगस्त से 3 सितंबर तक चल रही प्रतियोगिता के पहले लीग मैच में उत्तर प्रदेश ने अंडमान-निकोबार को 16-0 से मात दी। अरुणाचल प्रदेश की टीम के नहीं पहुंचने से यूपी को वाकओवर मिला। सेमीफाइनल में तलंगाना को 4-1 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया। मेरठ फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम में मेरठ मंडल से कई खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। टीम अच्छा कर रही है और पहली बार फाइनल में पहुंची है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद