फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी इंटर कॉलेज टीम ने बीपी इंटर कॉलेज को 2-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर सनातन धर्म इंटर कॉलेज में जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। शनिवार को बालिका वर्ग का मैच खेला गया है। इसमें आरजी इंटर कॉलेज और बीपी इंटर कॉलेज के बीच मैच खेला गया। मैच में आरजी इंटर कॉलेज की टीम ने बीपी इंटर कॉलेज की टीम को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। मैच से पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक स्कूल टीमों के चयनकर्ता कपिल कांत व कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने दोनों ही टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह, अमित चिकारा, अरुण कुमार पीटीआई, आरजी कॉलेज की खेल अध्यापिका तरुणिका ढाका आदि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। जोगिंदर सिंह ने बताया कि एक सितंबर को बालक व बालिका मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना है, जिसके लिए मंडलीय टीम बनाकर झांसी स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के लिए प्रतिभाग करेगी। आज जनपद जिले से मात्र दो ही टीमों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें