फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुल्हेंडी पर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर पथराव, 20 से ज्यादा लोग घायल

Sat, 03 Mar 2018 09:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर पुलिसफोर्स और घायल लोगों के फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खतौली में होली और दुल्हेंडी पर नगर और गांवों में मामूली कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। हमले में महिलाओं समेत करीब 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन मामलों में आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गांव तिगाई में होली के दिन रात को दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर बामुश्किल शांत किया। हमले में दोनों पक्षों से प्रेमचंद, कंवरपाल, ज्ञानचंद, मोहन, रवि, विनोद घायल हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: युवक की हत्या के बाद बवाल, पुलिस से भिड़ी पब्लिक, देखिए तस्वीरें

Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं शुक्रवार को दुल्हेंडी पर गांव नंगली महासिंह में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। हमले में सुभाष, सुरेश, कश्मीरी, भारती, मुकेश व नितिन घायल हो गए। 

दुल्हेंडी के ही दिन गांव चांदसमंद में डंडा मारकर कृष्ण कुमार का सिर फोड़ दिया। बृहस्पतिवार रात को जीटी रोड पर जहरवीर मंदिर के पास गाड़ी की साइड लगने को लेकर शमशेर व मोहल्ला जैननगर निवासी आरिफ को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस तरह से अलग अलग जगह हुई मारपीट में महिलाओं समेत 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन मामलों में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें