फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा विधायक के अहाते में छोड़े आवारा पशु, दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 09 Jan 2019 10:24 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
cow
विज्ञापन
यूपी के मेरठ से सटे किठौर क्षेत्र में आवारा पशुओं से परेशान वझीलपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को दर्जनों पशु पकड़कर किठौर से भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी के अहाते में छोड़ दिए। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासनिक अफसरों पर भी भी गुस्सा जताया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि खेती करना मुश्किल हो रहा है। गेहूं, चारे आदि फसलों को पशु खा जाते हैं या बर्बाद कर देते हैं। अन्ना (आवारा) पशुओं के हमले में कई ग्रामीण भी घायल हो चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। 

सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने भी इस संबंध में राहत दिलाने का प्रयास नहीं किया है। इसके विरोध में मंगलवार को सत्यवीर प्रधान, ज्ञानेंद्र त्यागी, राजकुमार त्यागी, मुकेश, अजय जाटव, बिट्टू त्यागी, श्याम किशोर त्यागी, बबलू, गजय, अभिषेक आदि ग्रामीण दर्जनों आवारा पशुओं को पकड़ कर किठौर विधायक सतवीर त्यागी के अहाते में छोड़ आए।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द राहत न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। उधर, विधायक सतवीर त्यागी का कहना है कि यह क्षेत्र मेरे विधानसभा में नहीं आता है। यहां बस मेरा घर और अहाता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें