भूगर्भ जल विभाग शास्त्रीनगर में तैनात तकनीकी सहायक अजय कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सोमवार को दबिश दी। टीम ने अजय के न मिलने पर स्टाफ से पूछताछ की। अजय को एसटीएफ की चार टीमें वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिलों में तलाश कर रही हैं।
एसटीएफ की टीम में मौजूद अधिकारियों ने ऑफिस स्टाफ से अजय की मेरठ में तैनाती और संपर्कों के बारे में पूछा। कर्मचारियों ने बताया कि अजय कुमार सिंह की साल 2017 में लोकसेवा आयोग से चयन होने के बाद पहली पोस्टिंग मेरठ में ही हुई थी।