सहारनपुर पुलिस और एसटीएफ यूनिट द्वारा गौतम बुध नगर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पच्चीस हजार के इनामी बदमाश और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने इनामी बदमाश दिलवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी 'दिलवाला' उर्फ गोखड़ा निवासी ग्राम हमीरपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद का रहने वाला है।