अखिलेश यादव से मुलाकात करते सम्राट मलिक।
- फोटो : अमर उजाला
सपा प्रमुख अखिलेश यादव जल्द ही मेरठ में सिला हुआ कोट पहनेंगे। मेरठ में वार्ड 14 से जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक उन्हें जल्द ही कोट भेंट करेंगे।
सम्राट मलिक ने संसद भवन के बाहर सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान सम्राट मलिक ने काले रंग का कोट पहन रखा था। सपा मुखिया ने कोट की तारीफ की और मजाकिया अंदाज में कहा, कि ऐसा कोट हमारे लिए भी सिलवा दो, दर्जी को लेकर आना, हम भी सिलवा लेंगे। सोशल मीडिया पर यह क्लिप वायरल हो गई।
सम्राट मलिक ने कहा कि मेरठ के एक खादी भंडार से सिलवाया गया वैसा ही कोट सपा प्रमुख के लिए तैयार करवा रहे हैं। इसे जल्द ही तोहफे के रूप में देंगे। यह अपने नेता के लिए एक खास निशानी होगी।
साल-2020 में सम्राट मलिक ने 25 साल की उम्र में सपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। वह वार्ड नंबर-14 के जिला पंचायत सदस्य हैं। सम्राट 2014 में डीएन डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, सम्राट की जन्मतिथि 10 जुलाई, 1996 है। ऐसे में सम्राट जिले में सबसे कम उम्र में चुनाव जीतने वाले जिला पंचायत सदस्य बन गए थे।