साइबर सेल प्रभारी पीपी सिंह ने बताया कि स्टार प्लाजा में आरोपी यशपाल की दो फर्जी कंपनी थीं। एक कंपनी संस्कार दीप मेट्रोमोनियल व दूसरी शादी डॉट इन के नाम से थी। दोनों कंपनी से ठगी में प्रयुक्त होने वाले 21 मोबाइल फोन, 150 विजिटिंग कार्ड, 170 रजिस्ट्रेशन फार्म और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। एक वीडियो की भी जांच की जा रही है। आरोपियों पर लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ये पकड़े गए आरोपी
यशपाल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी 9 सोकोटली अल्मोड़ा उत्तराखंड, भारती पुत्री राजेंद्र निवासी सिंधावली रोहटा, दीप्ति पत्नी राज शर्मा निवासी मलियाना बड़ौत बागपत, कोमल पुत्री राजकुमार निवासी सदर कबाड़ी बाजार, विजय लक्ष्मी पत्नी सीताराम निवासी परसरामपुर जिला बस्ती, वर्षा पत्नी राकेश निवासी नेहरू नगर नौचंदी, रेनू पत्नी संजीव निवासी जगन्नाथपुर शिवाजी रोड मेरठ, गीता पत्नी प्रशांत निवासी शेरगढ़ी मेडिकल और सोनेश कुमारी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी जेवरी कंकरखेड़ा हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/