मेरठ में बीडीएस की छात्रा से एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवक ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। छात्रा ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने इनकार करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।