फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस कस्टडी से फरार एक लाख के इनामी की तलाश जारी, डीआईजी ने की समीक्षा

Sun, 28 Aug 2022 04:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

एक लाख के इनामी आदित्य का चार दिन बाद भी कोई सुराग नही लग सका।  डीआईजी शलभ माथुर ने स्योहारा पहुंचकर अब तक की गई कार्रवाई का लिया जायजा। एएसपी पूर्वी ने आदित्य के गांव में पहुंचकर सुरक्षा में लिए गए परिवार से की बातचीत।
 
विज्ञापन
बदमाश आदित्य राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक लाख का इनामी कुख्यात आदित्य चार दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। जिसकी तलाश जारी है, वहीं डीआईजी शलभ माथुुर ने भी स्योहारा पहुंचकर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। गांव राणानंगला में मृतक राकेश व मुकेश के परिवार की सुरक्षा बढ़ाये जाने व आदित्य गैंग पर पूरी निगाह रखने के निर्देश दिए। एसपी पूर्वी ने भी आदित्य के गांव पहुंच कर मृतक राकेश व मुकेश के परिजनों से वार्ता करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया।  

विज्ञापन


शनिवार को डीआईजी शलभ माथुर ने स्योहारा पहुंचकर एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात आदित्य राणा को लेकर पुलिस की कार्यवाई की समीक्षा करते हुए आदित्य गैंग पर पूरी तरह से नजर रखने के निर्देश दिए। डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि एडीजी के आदेश पर कुख्यात अपराधी आदित्य राणा पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: वर्दी का सम्मान न मर्यादा खयाल, महिला सुरक्षा के जिम्मेदार ही महकमे को कर रहे दागदार

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य राणा की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में कई टीमें काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पेशी से लौटने के दौरान फरार आदित्य राणा किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस आदित्य की गिरफ्तारी के लिए हर बिंदु को ध्यान में रख कर विधिक कार्यवाई की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश के साथ साथ उसके संबंधियों से पूछताछ जारी है।

डीआईजी शलभ माथुर ने गांव राणानंगला में मृतक राकेश व मुकेश के परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता से लेते हुए थानाध्यक्ष राजीव चौधरी से लगातार पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने गांव राणानंगला पहुंच कर गांव में तैनात पुलिस बल का निरीक्षण कर ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए। एसपी पूर्वी ने मृतक मुकेश व राकेश के घर पहुँच कर उनके परिजनों से वार्ता कर सुरक्षा का आश्वासन दिया।

बता दें कि जिलेभर उन लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जोकि आदित्य के खिलाफ दर्ज केस में वादी या गवाह हैं। सूत्रों की मानें तो आदित्य गैंग की ओर से कुछ दिन पहले गवाह पर गवाही से मुकर जाने का भी दबाव बनाया गया था। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि आदित्य के गांव राणानंगला में सुरक्षा को देखते हुए उसी दिन से पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें