फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: SSP ऑफिस पर हाथापाई, बीच-बचाव में आई पुलिस को पीटा

Wed, 28 Mar 2018 11:14 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लोगों को समझाते एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ में एसएसपी ऑफिस पर बखेड़ा हो गया। सेल्फी लेते समय डूबे युवक के परिजनों ने पीएसी के सिपाही की बेटी और दो युवकों पर हमला कर दिया। बीचबचाव में आई पुलिस को भी पीड़ित परिवार ने पीटा। एसपी देहात ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। 

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी निवासी पवन कुमार 20 मार्च को अपने दोस्त सोनू, स्वाति, सोनी समेत चार युवकों के साथ सरधना चर्च देखने के लिए गया था। वापस लौटते समय पवन सरधना गंगनगर पर नहाने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पवन सेल्फी लेने लगा। पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। छह दिन बीतने के बावजूद युवक का सुराग नहीं लगा। 

पवन के परिजनों ने सोनू, स्वाति और सोनी पर हत्या का अंदेशा जताकर पुलिस से शिकायत की। इस मामले में एसपी देहात राजेश कुमार ने सोमवार को दोनों पक्ष एसएसपी ऑफिस पर बुलाए। स्वाति का पिता हुकम सिंह पीएसी में सिपाही है। हुकम सिंह अपनी बेटी समेत तीनों को एसएसपी ऑफिस ले आए। पवन के परिजन भी वहां पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


सिपाही बचा रहे हैं 
पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्वाति का पिता हुकम सिंह पीएसी में सिपाही है, जोकि आरोपियों को बचा रहा है। उनका बेटा साथ गया था। जानबूझकर उसको गंगनहर ले गए और दोस्तों ने मिलकर डुबो दिया गया। मारपीट और पुलिस की पिटाई से एसएसपी ऑफिस पर सुरक्षा को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। सोमवार को एसएसपी ऑफिस में मौजूद नहीं थीं।

पढ़ें : सेल्समैन पर माउजर तान लूट लिया पेट्रोल पंप, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, देखें Video

विज्ञापन

बता दे कहां डुबोया पवन 

महिलाओं को शांत करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीएसी के सिपाही और उसकी बेटी स्वाति को देखते ही पवन के परिजन आगबबूला हो गए। चिल्लाने लगे कि स्वाति बता दे, कहां पर डुबोया हमारा बेटा पवन। जिसके बाद पवन के परिवार की महिलाएं स्वाति पर टूट पड़ीं। मारपीट और गालीगलौज हुई। अफरातफरी मची तो एसएसपी ऑफिस पर तैनात पुलिस दौड़ी। पीड़ित परिवार ने पुलिस के साथ भी मारपीट कर दी। 

दौड़कर पहुंचे एसपी देहात 
एसएसपी ऑफिस में मारपीट का पता लगते ही अपने ऑफिस से एसपी देहात दौड़कर पहुंचे। लोगों की एसपी देहात से तीखी झड़प हुई। एसपी देहात ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। एसपी देहात से आश्वासन दिया कि जल्द ही इस केस का खुलासा किया जाएगा। जांच चल रही है। किसी को नहीं छोड़ेंगे। बाद में महिलाएं वहां से लौटीं। 

अभी खोजबीन चल रही
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि पवन की तलाश अभी जारी है। उनके दोस्तों से सरधना पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी है। अभी तक पवन के दोस्तों की भूमिका सामने नहीं आई है। परिजनों ने आरोप लगाया है। उसके चलते ही दोनों पक्षों को एसपी देहात ने बुलाया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें