फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ढाई घंटे न्यायिक हिरासत में रहे सरधना विधायक अतुल प्रधान, मिली जमानत

Thu, 08 May 2025 12:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बुधवार को मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बुधवार को मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने उन्हें ढाई घंटे न्यायिक हिरासत में रखा। बीस-बीस हजार के दो जमानती व उतनी ही धनराशि का व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने पर कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद विधायक ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में संविधान में दी गई नागरिकों को बोलने की आजादी के अधिकार का हनन किया जा रहा है। जबकि, देश की न्यायपालिका ने हर दौर में गणतंत्र की रक्षा की है। नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर तीन नवंबर 2020 को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।
 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर अनुसार एक नवंबर की शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार पर पूर्ण पाबंदी थी। लेकिन, मेरठ निवासी व वर्तमान सरधना विधायक अतुल प्रधान अपने 10-12 समर्थकों के साथ समय बीतने के बाद भी गांवों में घूमकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। 

अतुल प्रधान उस समय समाजवादी छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नन्हेड़ा से जमपुरी बमनिया के पास प्रचार करते पकड़ लिया था। 

पुलिस और अतुल प्रधान के बीच नोकझोंक भी हुई थी। दो नवंबर 2020 को मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम ने आचार संहिता के उल्लंघन में अतुल प्रधान और उनके 10-12 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

 मामले की सुनवाई एसीजीएम द्वितीय अवधेश कुमार तृतीय की अदालत में चल रही थी। बुधवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में करीब 12:30 बजे उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें