मेरठ। यूपी रोडवेज एम्पलाइज यूनियन मेरठ क्षेत्र का चुनाव भैसाली बस अड्डे के सामने एक होटल में किया गया। इसमें बड़ौत, मेरठ, भैसाली, सोहराबगेट और गढ़मुक्तेश्वर डिपो कार्यशाला के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। क्षेत्रीय कार्यशाला मेरठ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इसमें अमित चौधरी को क्षेत्रीय अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। राजीव कुमार और गजपाल मलिक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अमित कुमार मोतला और विजय शर्मा को क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री और सुबोध कुमार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाया गया। इनके अलावा पवन गुप्ता को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। प्रमोद सिंह, प्रशांत सहारन, इंद्रजीत, जगदीश शर्मा और मनोज कुमार को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। संदीप पवार, अमरीश कुमार और विजयवीर को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांतीय संयुक्त मंत्री केके शर्मा और राजेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर मनोज कुमार, सोहेल अहमद, आकाशदीप सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो