फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी यूपी रोडवेज की बस, कई यात्रियों को आईं चोटें

Tue, 25 Feb 2020 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
up roadways - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में मंगलवार सुबह यूपी रोडवेज की तेज गति से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।  जिन्हें तुरंत सीएचसी पर ले जाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यूपी रोडवेज की बस शामली के थानाभवन से सहारनपुर जा रही थी। यहां तेज रफ्तार के कारण नानौता के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। समय रहते सभी यात्री बस से सकुशल बच गए। वहीं तीन यात्रियों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोटिल यात्रियों को नानौता सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें