फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : रोडवेज बस ने दो किशोरों को कुचला, मौके पर मौत, जमकर हंगामा

Wed, 21 Feb 2018 02:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दो किशोरों को बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेरठ से खतौली की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो किशोरों को कुचल दिया। दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई।   

विज्ञापन


बता दें कि दो किशोर बिना हेलमेट लगाए स्कूटी से जा रहा थे। इसी बीच एक रोडवेज बस दोनों को रौंदते हुए निकल गई। इस दौरान स्थानीय लोग बस को रोकने के लिए पीछे भागे, लेकिन बस वाला नहीं रूका और भाग निकला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। कार्तिक उम्र 12 पुत्र संजय लोहिया और छोटू पुत्र गुरमत सिंह 16 वर्ष पंजाबी कॉलोनी ओमजी वाली गली निवासी हैं। किशोरों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कार्तिक तीन बहनों का इकलौता भाई था। किशोरों ने हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें