फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में टिकैत की प्रतिमा हटाए जाने पर आक्रोश, जमकर नारेबाजी

Thu, 21 Jun 2018 07:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हंगामा करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा हटाए जाने पर आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रकाश चौक पर जाम लगाते हुए प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी की। मुजफ्फरनगर के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


इलाहाबाद में किसान नेता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को हटाए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने प्रकाश चौक पर जाम लगाया। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में महावीर चौक कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पहुंचे और सड़क पर धरना बैठ गए। किसानों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। अधिकारियों के कहने पर भी किसान वहां से नहीं हटे। नगर मजिस्ट्रेट अमित सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर हरीश भदौरिया ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि टिकैत साहब की प्रतिमा को प्रस्ताव कर पुन: स्थापित कराया जाएगा।

इस पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर प्रतिमा को स्थापित नहीं कराया गया तो जनपद में बस एवं रेल का पहिया जाम कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में  भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। भूपेंद्र राठी, नीरज पहलवान, नीटू दुल्हेरा, कपिल सोम, योगेश शर्मा, साकिब अली, शाहिद आलम, वसीम खान, इकरार फारूखी, पंकज पचैंडा, अनुज बालियान, सुधीर पहलवान, यासीन खान, पीयूष पंवार, दीपक बालियान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें