फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का मामला दिल्ली से लखनऊ तक गूंजा, डीजीपी ने एसएसपी से तलब की रिपोर्ट

Thu, 21 Jun 2018 10:45 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ की सरधना तहसील में 17 हिंदू परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने की नोटरी बनवाते वक्त पादरी दीपेंद्र प्रकाश मालेवर को पकड़ने का मामला दिल्ली से लेकर लखनऊ तक गूंज गया है। यह मामला खतौली व मंसूरपुर के कुछ परिवारों से भी जुड़ा है। धर्म परिवर्तन को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी तो प्रदेश के डीजीपी ने एसएसपी मेरठ से रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन


सोमवार शाम को सरधना तहसील परिसर में एक अधिवक्ता के चैंबर में मुल्हेड़ा चर्च के पादरी दीपेंद्र प्रकाश मालेवार को 17 हिंदुओं के धर्म परिवर्तन के लिए शपथ पत्र बनवाते हुए हिंदू संगठनों के लोगों ने पकड़ लिया था। हिंदू संगठनों ने अधिवक्ता व पादरी की जमकर पिटाई करते हुए थाने में लाकर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला था कि धर्म परिवर्तन को लेकर खतौली के गांव मोहद्दीनपुर व गांव जोहरा के परिवार भी जुड़े हैं। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की ओर से पादरी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इस मामले की गूंज दिल्ली से लेकर लखनऊ तक पहुंची चुकी है। इस पूरे मामले की केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी तो लखनऊ में हड़कंप मच गया। लखनऊ से डीजीपी ने मेरठ के एसएसपी से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। इस मामले को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

पादरी धर्म परिवर्तन कराएगा नहीं थी परिजनों को जानकारी

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धर्म परिवर्तन के मामले में गांव मोह्ददीनपुर निवासी लीलावती व उसके 13 वर्षीय पुत्र विशाल तथा पुत्रवधू रेखा ने बताया कि वे सरधना में पकड़े गए पादरी दीपेंद्र प्रकाश मालेवार को नहीं जानते हैं। वे पिछले तीन वर्ष से खतौली के चर्च से जुड़े हैं। लीलावती का कहना है कि वे अपना हिंदू धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहते हैं। उनको यह भी जानकारी नहीं थी कि चर्च में जो उनके फोटो व आधार कार्ड की छाया प्रति मांगी गई वे उनका क्या करेंगे। उधर, मंसूरपुर के गांव जोहरा निवासी गोपाल के पुत्र संजीव का कहना है कि उसने ईसाई धर्म अपना लिया है। संजीव ने बताया कि उसकी पत्नी को 12 वर्ष तक कोई औलाद नहीं हुई थी। सरधना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी रिश्तेदार ने उसे सलाह दी थी कि अगर वह चर्च से जुड़ जाए तो उसको औलाद हो जाएगी। वह पिछले 6 साल से खतौली के चर्च से जुड़ा हुआ है। जब से वह चर्च से जुड़ा था उसकी पत्नी के तीन बच्चे हुए। उसने उन बच्चों के नाम भी ईसाई धर्म के अनुसार ही रखे हैं। वह खतौली चर्च में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जाता है। उसको चर्च में होने वाले कार्यक्रम की बातें अच्छी लगती है। इसलिए उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इसमें किसी पादरी का कोई दबाव नहीं है। 

धर्म परिवर्तन को लेकर गांव जोहरा में बैठक हुई
गांव जोहरा में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने पर ग्रामीणों की बैठक कादियान खाप के चौधरी जगपाल सिंह के आवास पर हुई, जिसमें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पांचाल भी पहुंचे। बैठक में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि वे संजीव को समझाएंगे कि उसको अगर कोई आर्थिक व सामाजिक दिक्कत है तो उसको ग्रामीण मिलजुल कर निपटाएंगे। इसके आलावा क्षेत्र के लोगों पर नजर रखी जाएगी, ताकि उनका कोई पादरी मिलकर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन न करा दे। वे क्षेत्र में किसी परिवार को धर्म परिवर्तन करने नहीं देंगे। इस संबंध में भाजपा नेता ने फोन पर विधायक विक्रम सिंह सैनी को भी अवगत कराया। बैठक में शिवम, जयवीर सिंह, महक सिंह, योगेश, प्रदीप कुमार, हरपाल सिंह, किरण आदि ग्रामीण मौजूद रहे। 

हिंदू धर्म परिवर्तन की जानकारी नहीं है। अगर यह मामला प्रकाश में आया है तो इसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी तथा उन परिवारों से धर्म परिवर्तन करने के बारे में पूछताछ की जाएगी। -डा. राजीव कुमार सिंह, सीओ खतौली। 
 
हिंदू धर्म परिवर्तन का मामला बड़ा गंभीर है। अगर कोई चर्च का पादरी गांवों में पहुंचकर लोगों को हिंदू धर्म परिवर्तन करने को दबाव बनाएगा। उस पादरी के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। -विक्रम सिंह सैनी, विधायक

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें