फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहत भरी खबर : सोमवार से अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी नौचंदी एक्सप्रेस

Sun, 04 Aug 2024 10:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रयागराज संगम से सहारनपुर तक चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सोमवार से अपने निर्धारित मार्ग वाया मुरादाबाद होकर चलेगी। शाहजहांपुर के रोजा स्टेशन पर यार्ड निर्माण के कारण नौचंदी बीते 13 दिनों से वाया कानपुर होकर चल रही थी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजा में काम के कारण ब्लॉक होने से दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित चल रही थीं। 23 जुलाई से ट्रेन संख्या 14241-14242 नौचंदी एक्सप्रेस को भी वाया कानपुर होकर चलाया जा रहा था। जिस कारण मेरठ से इस ट्रेन में गढ़, गजरौला, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई के यात्री सफर नहीं कर रहे थे। अब ब्लॉक खत्म होने पर नौचंदी को आज से निर्धारित मार्ग मुरादाबाद, बरेली होकर चलाया जाएगा। उधर, ट्रेन के वाया कानपुर होकर चलाए जाने से ट्रेन एक भी दिन समय पर नहीं आ सकी। रविवार को भी नौचंदी अपने निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे की देरी से मेरठ पहुंची।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें