फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खेत की मेढ़ काटने पर खूनखराबा, युवक को मारी गोली, गर्दन में फंसी

Sun, 04 Aug 2024 09:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेढ काटने का विरोध करने पर हमलावरों ने एक भाई को गोली मार दी। दूसरे भाई को भी जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
खरखौदा कस्बे में खेत की मेढ़ काटने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इनमें एक भाई को गोली मार दी। गंभीर घायल होने पर दोनों को मेरठ रेफर किया गया है। घायल पक्ष की ओर से जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कस्बा स्थित अंकुश त्यागी पुत्र स्वर्गीय ताराचंद त्यागी ने बताया कि उसका भाई वैभव उर्फ मोनू रविवार सुबह अपने खेत पर गया था। जहां पड़ोसी राजेश पुत्र हरस्वरूप अपने दो बेटे राहुल व मोहित एवं अन्य युवकों के साथ खेत पर थे। अंकुश त्यागी ने आरोप लगाया कि राजेश अपने बेटों और अन्य लोगों के साथ मिलकर मेढ़ काट रहा था। वैभव ने उसका विरोध किया। सूचना पर अंकुश भी खेत पर पहुंच गया। जहां आरोपियों ने धारदार हथियारों और तमंचों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने वैभव पर कई राउंड फायरिंग की तथा धारदार हथियार भी चलाए। 
विज्ञापन


एक गोली वैभव को लगी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से दोनों युवकों की मां अनीता पत्नी ताराचंद त्यागी ने शिवांश पुत्र राहुल, राहुल पुत्र राजेश, मोहित पुत्र राजेश, राजेश पुत्र हर्ष स्वरूप और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर उपचार के दौरान जानकारी मिली कि गोली वैभव की गर्दन की हड्डी में फंसी है। उसकी हालत गंभीर है। देर रात ही उसका ऑपरेशन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें