मेरठ। मेरठ के समीर रिजवी की कप्तानी में यूपी रेड ने 11वीं अंडर-19 ऑल इंडिया मास्टर वैभव चैंपियंस ट्रॉफी - 2019 पर कब्जा कर लिया। भामाशाह पार्क में आयोजित टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में यूपी रेड ने यूपी ग्रीन को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मेरठ के समीर रिजवी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जबकि हर्ष त्यागी बेस्ट बल्लेबाज चुने गए। यूपी रेड ने सीरीज के पांचों मैचों में जीत दर्ज की है।
यूपी रेड ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूपी ग्रीन ने पहले 8 ओवर में 29 रन पर एक विकेट गवां दिया। यूपी ग्रीन की टीम 37.1 ओवर में 132 रनों पर ऑलआउट हो गई। सलामी बल्लेबाज अंचित यादव ने 39 व पार्थ जैन ने 18 बनाए, जबकि पांच बल्लेबाज दहाई का स्कोर भी नहीं छू सके।
यूपी रेड के गेंदबाज समीर रिजवी, कृतज्ञ ने 3-3 विकेट झटके। कम स्कोर के मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी रेड ने 21.4 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अनंज्य ने 69 और समीर ने नाबाद 42 रन की पारी खेली। यूपी रेड के कप्तान समीर रिजवी को 42 नाबाद व 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही समीर मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गए। समीर ने पांच मैच में 1 शतक, 1 अर्द्घशतक लगाते हुए 212 रन बनाते हुए 8 विकेट लिए। वहीं पांच मैचों में 1 शतक, 1अर्द्घशतक लगाने वाले यूपी रेड के हर्ष त्यागी को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। जबकि यूपी ग्रीन के गेंदबाज शुभाशीष को पांच मैचों में 9 विकेट लेने पर बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार गुप्ता ने की। मुख्यातिथि आईजी आलोक सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरज काम्बोज, स्टैग निदेशक विवेक कोहली ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान एमडीसीए के अध्यक्ष जेके अग्रवाल, उपाध्यक्ष आलोक भटनागर, सचिव सुरेंद्र चौहान, संयुक्त सचिव एवं कोच संजय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, क्रिकेटर कर्ण शर्मा के पिता विनोद शर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी शाकिर अली, रवि बोहरा, विजय जैन, यूपीसीए चयन समिति के चेयरमैन प्रवीण गुप्ता, बीसीसीआई पिच क्यूरेटर रविंद्र चौहान, कोच शाहिद गाजी, तनकीब अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
स्कोर बोर्ड - यूपीसीए ग्रीन 37.1 ओवर 132
बल्लेबाज आउट गेंद चौके छक्के रन
अंचित यादव बोल्ड कृतज्ञ 40 02 01 39
पर्थ जैन कैच समीर बॉल रजा 26 02 00 18
रितुराज कैच कीपर बॉल रजा 14 00 00 00
आर्शिवाद कैच साहिल बॉल कृतज्ञ 46 02 00 25
अंश यादव कैच अनंज्य बॉल रिजवी 06 00 00 00
आदित्य एलबीडब्ल्यू रिजवी 07 00 00 01
प्रथम मिश्रा एलबीडब्ल्यू रिजवी 06 00 00 01
मौ. शारिम कैच रिजवी बॉल आलम 24 02 01 25
शुभाशीष बोल्ड रिजवी 03 00 00 00
मौ. नदीम स्टंप शोएब बॉल शिवम 20 01 01 15
रितेश नाटऑउट 04 00 00 00
यूपी रेड की गेंदबाजी
गेंदबाज ओवर मैडन रन विकेट
जमशेद 5.1 01 29 01
विकास 03 00 15 00
वासिक 04 00 11 02
शिवम 05 00 12 01
कृतज्ञ 10 03 28 03
समीर 10 01 37 03
यूपी रेड - 21.4 ओवर 135/03
बल्लेबाज आउट गेंद चौके छक्के रन
अनंज्य कैच आदित्य बॉल ऋषभ 60 08 03 69
हर्ष त्यागी कैच कीपर बॉल नदीम 35 01 00 16
अर्पित कैच शारित बॉल ऋषभ 07 00 00 01
समीर नाटआउट 25 05 01 42
शोएब नाटऑउट 04 00 00 00
यूपी ग्रीन की गेंदबाजी
गेंदबाज ओवर मैडन रन विकेट
शुभाशीष 5.4 01 22 00
शारिम 02 00 22 00
नदीम 05 00 50 01
ऋषभ 06 00 58 02
प्रथम 01 00 03 00
यूपी रेड प्रतियोगिता में प्रदर्शन
पहले मैच में हरियाणा को 01 विकेट से हराया।
दूसरे मैच में यूपी ग्रीन को 05 विकेट से हराया।
तीसरे मैच में राजस्थान को 93 रनों से हराया।
चौथे मैच में एमडीसीए को 117 रनों से हराया।
पांचवें फाइनल मैच में यूपी ग्रीन को 07 विकेट से हराया।