फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिहार से फरार चल रहे IPS आदित्य कुमार की तलाश में दबिश, टीम ने मेरठ में तीन घंटे की पूछताछ

Wed, 07 Dec 2022 01:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Raid in Meerut : बिहार से फरार चल रहे IPS आदित्य कुमार की तलाश में मेरठ में दबिश दी गई। टीम ने मेरठ में उनके परिजनों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार कैडर के आईपीएस अफसर आदित्य कुमार की तलाश में बिहार विजिलेंस की टीम सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर में उनके घर पर पहुंची। परिजनों से तीन घंटे पूछताछ करने के बाद टीम लौट गई।स्पेशल विजलेंस यूनिट (एसवीयू) के एडीजी नैय्यर हसनैन खान के अनुसार IPS आदित्य कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार के गया के पूर्व SSP आदित्य कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पटना, गाजियाबाद और मेरठ में छापामारी जारी है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नंबर गली-8 में आईपीएस आदित्य कुमार का घर है। वह बिहार में तैनात है। उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा हुआ है। बुधवार सुबह करीब छह बजे आदित्य की तलाश और जांच के लिए बिहार पुलिस और विजिलेंस की एक टीम सुभाष नगर पहुंची। टीम में दस सदस्य थे।

बताया गया कि टीम का नेतृत्व पटना, बिहार विजिलेंस के डिप्टी एसपी लव कुमार कर रहे थे। सिविल लाइन थाने से फोर्स लेने के बाद आदित्य कुमार के घर पूछताछ की गई। करीब तीन घंटे पूछताछ के बाद टीम घर से निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी

एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि यह मेरठ का मामला नहीं है। बिहार में आदित्य के खिलाफ कोई मामला चल रहा है, उसी में जांच करने के लिए टीम आई थी।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक मंजर: जिगर के टुकड़े को टुकड़ों में देख कांप उठा पिता का कलेजा, मुंह में सिर लेकर दौड़ता रहा कुत्ता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें