फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में जबरन देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ युवतियां चंगुल से छुड़ाईं, पिस्टल समेत चार गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 11:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ के जानी थानाक्षेत्र में स्थित होटल हाउन एंड रेस्टोरेंट में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो होटल में भगदड़ मच गई। दो आरोपी मेरठ और दो बागपत के पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन
गिरफ्तार चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानी पुलिस ने मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित एपेक्स सिटी के पास संचालित होटल टाउन एंड रेस्टोरेंट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए आठ युवतियों का रेस्क्यू किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, जिनमें से एक के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि बागपत रोड पर स्थित होटल टाउन एंड रेस्टोरेंट में युवतियों से उनकी मर्जी के खिलाफ जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल होटल में छापा मारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही होटल से आठ पीड़ित युवतियों को भी मुक्त कराया गया, जिनसे जबरन यह धंधा करवाया जा रहा था।
 

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश शर्मा निवासी सरस्वती विहार, रोहटा रोड, थाना टीपी नगर, विशु और अंश, दोनों निवासी ग्राम भड़ल, थाना दोघट, जिला बागपत, और साहिब निवासी मोहल्ला किला खेवान सरधना के रूप में हुई है।

मुख्य आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी आकाश शर्मा के कब्जे से पुलिस ने अवैध 32 बोर की एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। यह बरामदगी मामले की गंभीरता को दर्शाती है।
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई शुरू
पुलिस ने मुक्त कराई गई आठों युवतियों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना जानी में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5/7/8 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी हुई है और रैकेट के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

ये भी देखें...
भीषण गर्मी का प्रकोप: मेरठ में कक्षा 10 तक के स्कूल 23 मई तक बंद, डीएम ने लापरवाही पर दी कड़े एक्शन की चेतावनी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें