डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर प्रदेश में महिला पुलिस की वर्दी बदली गई है। मेरठ के एसएसपी ऑफिस में तैनात महिला कांस्टेबल रश्मि शुक्रवार को वर्दी पहनकर आई। इसकी शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही आप शहर की महिला पुलिसकर्मियों को नई वर्दी में देखें सकेंगे।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने नई वर्दी के लिए महिला कांस्टेबल को सम्मानित किया। एसएसपी ने बताया कि महिला कांस्टेबलों को अब इसी तरह की वर्दी पहननी होगी। इस वर्दी की शर्ट में कोट की तरह दो जेब हैं और उन्हें यह शर्ट बाहर रखनी होगी। अगर देखा जाए तो यह नई वर्दी सैरीमोनियल ड्रेस जैसी नजर आ रही है।
वर्दी के बदलाव के लिए लिखा गया था पत्र
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने शासन को एक पत्र लिखा था जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया था। जिसके बाद जारी शासनादेश में डीजीपी को वर्दी में बदलाव का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/