यूपी में सहारनपुर पुलिस ने लेडी डॉन जासमीन उर्फ रानो को अब जेल भेजने की तैयारी कर ली है। छह दिन से साथ लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए घूम रही पुलिस के हाथ कोई नहीं आ सका है। हालांकि पुलिस के हाथ कई नए बदमाशों की कुंडली जरूर हाथ लगी है, जबकि बड़े शातिरों के ठिकानों की भी पुलिस ने डायरी तैयार कर ली है।
रामपुर मनिहारन के ग्राम तुरमत खेड़ी में 20 अगस्त की शाम को फरीद के घर आधा दर्जन बदमाशों को साथ लेकर पचास हजार के ईनामी वाजिद काला की पत्नी जासमीन उर्फ रानो ने हमला कर दिया था। जिसमें एक बच्चे को गोली लगी थी। गांव के लोगों ने बदमाशों का मुकाबला किया और जवाबी फायरिंग की तो बदमाश भागकर गन्ने के खेत में घुस गए। जहां लोगों ने एक बदमाश को मार डाला, जबकि दूसरे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।