धराशायी हुई थाने की चाहरदीवारी
इसी तरह हल्दौर क्षेत्र में कई दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण थाना परिसर में जल भराव हो गया और चाहरदीवारी धराशाई हो गई। थाने में जल भराव होने से लोगों व पुलिस स्टॉफ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड कार्यालय परिसर में जल भराव के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।