उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस का अजब कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, यहां शहर कोतवाली में झगड़े के एक मामले में हिरासत में लिए गए युवकों को थप्पड़ मारकर मामला निपटा दिया गया। यह कार्रवाई शहर कोतवाल पंकज त्यागी की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव बहावड़ी में दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में कुछ लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने 10-12 लोगों को हिरासत में लिया था। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे।
हिरासत में लिए गए लोगों को हवालात से बाहर निकालते हुए थप्पड़ लगाए गए और मामला रफा-दफा कर दिया गया। लोगों को थप्पड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच सीओ सिटी को दी गई है।