यूपी के मेरठ स्थित कबाड़ी बाज़ार रेड लाइट एरिया में संकल्प संस्था और पुलिस ने मिलकर छापेमारी की। इस दौरान यहां से दो युवतियों को बंधनमुक्त कराया। वही एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार भी किया गया है।
मेरठ में संकल्प संस्था की संस्थापक अतुल शर्मा ने देहली गेट थाना पुलिस के साथ मिलकर एक रेस्क्यू चलाया। इस दौरान रेड लाइट एरिया के कई कोठों पर छापेमारी की गई। यहां से पुलिस ने दो युवतियों को छुड़ा लिया और अपने साथ ले गई। वहीं दो ग्राहकों के साथ एक कोठा संचालिका को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।