फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून पर घमासान, दो दिन के लिए टाली गई पुलिस भर्ती प्रक्रिया, अभ्यर्थियों का हंगामा

Thu, 19 Dec 2019 04:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली और अलीगढ़ में हुई घटना को लेकर कानून व्यवस्था का असर मेरठ पुलिस लाइन में चल रही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया पर भी पड़ा। गुरुवार को भर्ती प्रक्रिया न होने से नाराज सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। दोपहर तक अभ्यर्थी पुलिस लाइन में डटे रहे। बाद में मेरठ जोन के भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी ने भर्ती बोर्ड को जानकारी दी। अधिकारियों ने इन सभी अभ्यर्थियों को समझाकर लौटा दिया। 

विज्ञापन


यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 के तहत प्रदेश के आठ सेंटरों पर नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन चल रहा है। मेरठ पुलिस लाइन में मेरठ जोन के नौ जिलों का सेंटर बनाया गया है। 

पुलिस लाइन में मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के पैनल के अभ्यर्थियों की नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन चल रहा है। प्रत्येक जिले के पैनल में एक एसडीएम, सीओ और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज करीब एक हजार अभ्यर्थियों की मेरठ पुलिस लाइन स्थित सेंटर पर नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन होना था। इसके लिए 750 अभ्यर्थी पहुंचे। भर्ती बोर्ड के पैनल में शामिल अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश ने कानून व्यवस्था को लेकर भर्ती बोर्ड निर्देश पर 19 और 20 दिसंबर को पुलिस लाइन स्थित सेंटर में भर्ती प्रक्रिया नहीं होगी। यह सुनकर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू दिया। 

अभ्यर्थियों कहा कि वह दूसरे जिलों से आए हैं और उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे। मेरठ जोन के भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि भर्ती बोर्ड को रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है। जिसके बाद सभी अभ्यर्थियों से कहा गया कि जिन अभ्यर्थियों की 19 व 20 दिसंबर को नापतौल की तारीख थी, उनकी नापतौल और अन्य प्रक्रिया अब 29 व 30 दिसंबर को होगी।

संजीव वाजपेई का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों की नापतोल 19 दिसंबर को होनी थी उनकी नई तारीख 29 दिसंबर भर्ती बोर्ड ने तय की है। जबकि 20 को होने वाली भर्ती प्रक्रिया की तारीख 30 दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें