छठी वाहिनी पीएसी में पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
सहानपुर निवासी अभ्यर्थी दौड़ में एक सेकेंड पीछे रहकर भर्ती से बाहर होने पर अपने आंसू नहीं थाम सका। युवक ने कहा कि उसने कैरियर में 43 वीं बार भर्ती के लिए दौड़ लगाई थी, लेकिन किस्मत दगा दे गई। अब तो उम्र भी पूरी हो गई है। यह युवक सेना के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब पुलिस के अलावा आईटीबी और अन्य राज्यों में भी भर्ती में दौड़ चुका है।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 की दूसरे चरण की दौड़ गुरुवार को मेरठ छठीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर पूरी हो गई। मेरठ व सहारनपुर मंडल के अलावा अन्य जिलों के अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की दौड़ 26 दिसंबर से शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार को दौड़ में 1204 अभ्यर्थी दौड़े, जिनमें से 347 अभ्यर्थी दौड़ पूरी नहीं कर सके, और बाहर हो गये, इन्हीं अभ्यर्थियों में 108 महिला अभ्यर्थियों ने भी भाग लिया, जिनमें से 54 अभ्यर्थी ही दौड़ पूरी कर सकीं। नोडल अधिकारी सीओ रामअर्ज का कहना है कि दौड़ में 25 प्रतिशत पुरूष अभ्यर्थी बाहर हुए हैं, जबकि दौड़ में 50 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी भी बाहर हो गईं।