फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं स्वस्थ: ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल गश खाकर गिरा, होमगार्डों का बीपी मिला हाई

Sat, 05 Jan 2019 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
up police
विज्ञापन

'यूपी पुलिस आपकी सुरक्षा व सेवा हेतु सदैव ...' ये लाइनें साकार करने के लिए यूपी पुलिस के कर्मचारी अपनी सेहत की फिक्र करना भी भूल गए है। कितने ही पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो बीमार होते हुए भी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। जी हां मेरठ में ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

विज्ञापन


यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कमिश्नरी चौराहे पर शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर तैनात एक एचसीपी गश खाकर गिर गया। आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत सामान्य होने के बाद पीएसी कैंप भिजवा दिया गया। 

मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर पीएसी की एक अस्थाई पिकेट है। इसमें करीब आधा दर्जन पीएसी जवान और एक दरोगा उनके सुपरविजन के लिए तैनात है। शुक्रवार सुबह भी पीएसी के जवान ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक वहां तैनात एक एचसीपी की सीने में दर्द के चलते तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन

 
अचानक वह गश खाकर नीचे गिर गए। आसपास मौजूद पीएसी के जवान गाड़ी से तुरन्त स्टेडियम चौराहा स्थित सुशीला जसवंत राय अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार में सबकुछ ठीक मिला। इसके बाद पीएसी के जवान एचसीपी को कैंप पर छोड़ आये। 

विज्ञापन

up police
होमगार्डों का बीपी मिला हाई
पुलिस लाइन में होमगार्ड जवानों के चल रहे तीन दिवसीय चिकित्सा कैंप में एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने भी चेकअप कराया। जांच में 20 प्रतिशत जवानों का बीपी हाई मिला। शनिवार कैंप के समापन पर मुख्य अतिथि आगरा परिक्षेत्र के डिप्टी कमांडेंट जनरल व विशिष्ट अतिथि डिवीजनल कमांडेंट शिव शंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे।

जिला कमाडेंट सुधाकराचार्य पांडेय ने बताया कि होमगार्ड जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण उनके शारीरिक व मानसिक बेहतरी की दिशा में पहली बार उठाया गया कदम है। कैंप में प्रतिदिन 800 होमगार्डों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य रखा गया है। यहां करीब 170 होमगार्डों को बीपी हाई बताया गया।

डॉक्टरों ने उनको खान पान पर ध्यान देने की सलाह दी। अशोक चौधरी, कमलेश चैहान, जितेन्द्र कुमार, अनिल चैहान, विनेश सांगवान, बृजमोहन गुप्ता के अलावा बीओ वेदपाल बड़गोती, रनवीर सिंह भी जवानों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें