फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कब्रिस्तान से कई शवों के सिर गायब, तांत्रिक क्रिया का शक, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Jul 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कब्रिस्तान - फोटो : file
विज्ञापन

यूपी में एक कब्रिस्तान में कई कब्रों को खुर्द-बुर्द कर मुर्दों के सिर गायब होने से हड़कंप मच गया। कब्रिस्तान पर भीड़ जमा हो गई जिसके बाद लोगों ने आक्रोश जताते हुए थाने में तहरीर दी। इस मामले में जहां तांत्रिक क्रिया का शक जताया जा रहा है वहीं पुलिस इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


मामला मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र का है जहां गोटका और डाहर गांव के कब्रिस्तान में कई कब्रों को खुर्द बुर्द कर मुर्दों के सिर गायब होने का मामला सामने आया है। मंगलवार को इसका पता चलने पर ग्रामीणों की कब्रिस्तान पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आक्रोश जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। 

विज्ञापन

लोगों ने जमकर किया हंगामा

मंगलवार की शाम कुछ राहगीरों ने देखा कि सरूरपुर थाने के गोटका गांव के कब्रिस्तान में कुछ कब्रें खोदी हुई हैं। उन्होंने यह जानकारी गांव में दूसरे समुदाय के लोगों को दी। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने देखा कि कई शवों के सिर और अन्य अवशेष गायब थे। उधर,गांव डाहर के कब्रिस्तान में दफन कई शवों के भी सिर गायब देखे गए। सरूरपुर व सरधना पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया।

कई कब्रों से अवशेष भी मिले गायब
एसओ सरूरपुर रविंद्र सिंह कांबोज ने कहा है कि ग्रामीणों की मौजूदगी में कब्रों को दुरुस्त करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार गोटका में प्रारंभिक तौर पर छह कब्रों से मुर्दों के सिर गायब मिले हैं। बाकी कब्रों में भी अवशेष गायब मिले हैं। दोनों कब्रिस्तान से एक दर्जन से ज्यादा शवों के सिर गायब होना माना जा रहा है।

इसके पहले लिसाड़ी गेट में भी रोजाना कब्रें उखाड़ी जा रही थीं। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो कब्र से नवजातों के शव गायब होना बंद हो गए। अब इस मामले की भी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें