दरोगा का फोन छीन लिया
महिला के तोड़फोड़ करने पर होटल स्टाफ ने दरोगा को घेर लिया। दरोगा ने फोन निकालकर वीडियो बनाने की कोशिश की, तो स्टाफ ने दरोगा से फोन छिन लिया। इसी बीच गाली गलौच शुरू हो गयी। होटल मालिक ने चौकी इंचार्ज से गाली गाली गलौच करते हुए थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। वर्दी में दरोगा को कई थप्पड़ जडे़ गये। चौकी इंचार्ज को नीचे गिरा दिया। इसके बाद भी महिला ने कर्मचारी के कपडे़ खीचें। इसी बीच सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और दरोगा व उसके साथ में महिला को हिरासत में ले लिया। उसके बाद दोनों का मेडिकल कराया। रात दो बजे एसपी सिटी रणविजय सिंह भी कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिला ने होटल के मालिक, मैनेजर और एक कर्मचारी पर मारपीट, छेड़छाड़ और बंधक बनाकर धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
नशे में थे दोनों मनीष
होटल मालिक पार्षद मनीष पंवार ने बताया कि दरोगा व महिला दोनों ही नशे में थे और दोनों ने अभद्रता की। महिला पुलिस के सामने ही बार बार कह रही थी कि मेरी जान पहचान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से हैं। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसे अभी नहीं छोड़ा गया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
दरोगा बोले, मुझे बहुत पीटा
दरोगा सुखपाल का कहना है महिला ने पति व ससुराल पर दहेज का केस दर्ज कराया था। मैं केस की विवेचना कर रहा हूं। मैं होटल में खाना खाने पहुंचा तो बाद में महिला भी आ गई। खाना आने में देरी हुई तो महिला ने विरोध किया था। इस पर होटल कर्मचारियों ने गेट बंद कर लिया। जिसके बाद महिला ने प्लेट फेंकी थी। होटल मालिक ने मेरे साथ मारपीट की है।
यह बोली महिला
मैं एक केस के संबंध में दरोगा से होटल में मिलने गई थी। वेटर से खाना खिलाने के लिए कहा तो वह गाली गलौच करने लगा। उसके बाद गेट बंद कर लिया। सरेआम छेड़छाड़ की। बंधक बनाकर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/