फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आरोपी की पिस्टल जांचते हुए दरोगा को लगी गोली, थाने में मचा हड़कंप

Sat, 16 Feb 2019 05:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में कंकरखेड़ा थाने में जानलेवा हमले के एक आरोपी की पिस्टल की जांच करते हुए दरोगा को गोली लग गई। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दरोगा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सपा नेता व एक अन्य व्यक्ति के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई और सपा नेता द्वारा चलाई गई गोली युवक के पेट में जा लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही युवकों को घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सपा नेता रियाज खान की कंकरखेडा क्षेत्र में कन्फेक्शनरी की दुकान है। यहां शुक्रवार दोपहर को कुछ युवक लाठी डंडे लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे और रियाज व उसके बेटे पर हमला कर दिया। इस बीच रियाज ने पिस्टल से गोली चला दी। यह गोली दूसरे पक्ष के युवक के पेट में जा लगी।

मामला कंकरखेड़ा कस्बा चौकी पहुंचा। यहां चौकी इंचार्ज राहुल कुमार इस मामले में जांच पड़ताल कर रहे थे कि इसी बीच पिस्टल की जांच करते हुए अचानक गोली चल गई और दरोगा घायल हो गए। हालांकि अब वह अस्पताल में हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें