फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लीग मैच में यूपी पुलिस ने लेम्फोर्ड बायोटेक को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे नरेंद्र चंद शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार को लीग मैच यूपी पुलिस और लेम्फोर्ड बायोटेक के बीच खेला गया। इसमें यूपी पुलिस ने 58 रन से मैच जीता। टॉस जीतकर यूपी पुलिस के कप्तान मनजीत सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यूपी पुलिस ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसमें रोहित यादव ने 59 रन और राहुल ने 46 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लेम्फोर्ड बायोटेक की तरफ से कपिल चौहान ने तीन ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट और अबरार ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेम्फोर्ड बायोटेक की टीम ने 17.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 125 रन का लक्ष्य प्राप्त किया। इसमें अनुराग ने 54 और अबरार ने 24 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

गेंदबाजी में यूपी पुलिस की ओर से विवेक ने दो ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट और सीएच साहिल ने चार ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित यादव को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अनुराग, गेंदबाज कपिल चौहान और फिल्डर अनुज रहे। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक संजीव शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, हनी काजला, दीपक सिद्धू सहित अन्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। अंपायर समित और निश्चल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें