फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नशे में धुत सिपाहियों ने अंधाधुंध दौड़ाई कार, कई गाड़ियों में मारी टक्कर, हुआ ये हाल

Wed, 26 Sep 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बाइक सवार जिनकी बाइक में पुलिस वालों ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मामला यूपी के  मेरठ का है जहां एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक व दो कार में टक्कर दे मारी। जिसके बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। कार में चार पुलिस वाले थे। मौके पर भीड़ जमा हुई तो पुलिस वाले कार लेकर भाग निकले। लोगों के अनुसार पुलिस वाले नशे में धुत थे। थानाध्यक्ष कंकरखेड़ा ने इस मामले में अनभिज्ञता जतायी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

परचून व्यापारी शाहनवाज निवासी सरधना ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त नदीम के साथ बाइक से कंकरखेड़ा से लौट रहा था। सरधना रोड पर कंकरखेड़ा थाने से पहले ही स्विफ्ट डिजायर कार सवार चार पुलिसकर्मियों ने पीछे से बाइक में टक्कर मारी। वह दोनों सड़क पर जाकर गिरे। तभी पुलिसकर्मियों की कार ने दूसरी बाइक में टक्कर मारी, जिस पर एक युवक सवार था। उसके बाद कार डिवाइडर में जा घुसी।

भीड़ ने कार सवार पुलिसकर्मियों को घेरने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज कर लोगों को हवालात में बंद करने की धमकी दी। बताया गया कि पुलिसकर्मियों के शराब पीकर कार चलाने व उत्पात मचाने की सूचना पर थाने का मुंशी मौके पर पहुंचा। लेकिन चुप्पी साध ली। थाना पुलिस ने आरोपी पुलिसवालों का पता लगाना भी मुनासिब नहीं समझा। इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें