फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुख्यात मुकीम काला का 25 हजार का इनामी पिता गिरफ्तार, हथियार बरामद, कई मामलों में था वांछित

Wed, 08 Jan 2020 04:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
mukim kala father - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में आतंक का पर्याय रहे मुकीला काला के 25 हजार ईनामी पिता मुस्तकीम को थाना तीतरो पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। मुस्तकीम के खिलाफ जनपद शामली और सहारनपुर में 16 मुकदमें दर्ज हैं और कई संगीन आरोप भी लगे हैं।

विज्ञापन


सीओ गंगोह अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना तीतरो पुलिस ने जनपद शामली के थाना कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी 25 हजारी शातिर बदमाश मुस्तकीम को सालियर चौराहे पास फुसगढ़ पुलिया से गिरफ्तार किया है।

मुस्तकीम के पास से 315 बोर का तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए हैं। मुस्तकीम मुकीम काला का पिता है, जिसके खिलाफ जनपद शामली और सहारनपुर में विभिन्न धाराओं में 16 मामले दर्ज हैं।

अपराधियों को शरण और मुकीम काला गैंग करता था पैरवी
कुख्यात मुकीम काला इन दिनों जेल में बंद है। गंगोह सीओ अजेय कुमार शर्मा के मुुताबिक मुकीम का पिता मुस्तकीम अपराधियों को शरण देता था और जेल में बंद मुकीम काला गैंग की पैरवी कर रहा था।

आरोपी पर कई संगीन आरोप है। मुस्तकीम के खिलाफ शामली में 13 और सहारनपुर के थाना तीतरो में तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में आतंक का पर्याय रहा मुकीम
मुकीम काला पश्चिमी यूपी में आतंक का पर्याय रहा है।सीओ के गंगोह के मुताबिक मुकीम पर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ सहित कई जिलों में लूट, डकैती, हत्या और रंगदारी मांगने के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा हरियाणा में भी केस दर्ज हैं।

सहारनपुर में मुकीम काला ने अपने गैंग के साथ तनिष्क शौरूम पर पुलिस की वर्दी में डकैती डाली थी। इसके अलावा चार वर्ष पूर्व सर्किट हाऊस मार्ग पर तत्कालीन सीओ सदर उमेश कुमार यादव के गनर राहुल ढाका की गोली मारकर हत्या की थी। इसके अलावा मुकीम और उसके गैंग के सदस्यों पर अन्य अपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस को सजा दिलाने में मिलेगी मदद
मुस्तकीम की गिरफ्तारी से पुलिस को मुकीम काला और उसके गैंग के सदस्यों को संगीन अपराधों में सजा दिलाने में मदद मिलेगी। क्योंकि, मुस्तकीम इन मामलों की कोर्ट में पैरवी कर रहा था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें