फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: योगी आदित्यनाथ से मिले पंडित सुनील भराला, मेरठ महोत्सव को लेकर कही ऐसी बात, मुस्कुरा उठे सीएम...

Thu, 02 Jan 2025 05:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सुनील भराला ने श्रमिकों की समस्याओं के बारे में भी सीएम को अवगत कराया और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन
सीएम योगी से मुलाकात करते पंडित सुनील भराला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता व निवर्तमान राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पंडित सुनील भराला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मेरठ महोत्सव की सफलता पर शुभकामनाएं दीं और धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

 

सुनील भराला ने यूपी के श्रमिकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। कहा कि ठेकेदार द्वारा श्रमिकों को कम वेतन, वह भी देरी से दिया जा रहा है। श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। श्रमिक और उनके परिवार परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन

भराला ने मुख्यमंत्री को आगामी महाकुंभ को लेकर राष्ट्रीय परशुराम परिषद की ओर से निमंत्रण पत्र दिया। भराला ने बताया कि योगी आदित्यनाथ ने निमंत्रण स्वीकार किया है। भराला ने कहा कि भगवान परशुराम जी ने छठे अवतार के रूप में 21 राक्षस राजाओं का वध किया था। कुंभ में 13 जनवरी से 26 फ़रवरी तक भगवान परशुराम जी पर प्रवचन होंगे। शिविरों में कथा होगी और एक लाख आठ हजार मूर्तियों का वितरण किया जाएगा। भंडारा होगा और लगभग एक हज़ार लोग विश्राम कर सकेंगे। साधु-संतों के सानिध्य में रहने का अवसर लोगों को प्राप्त होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें